बालाघाट लालबर्रा। आज लालबर्रा ब्लॉक में किसान गर्जना संगठन द्वारा किसानों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों एवं भावांतर योजना के खिलाफ पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। पत्रकार वार्ता में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष रामचंद्र सिहोरे, लालबर्रा सरपंच अनीश खान सहित संगठन के सभी पदाधिकारी एवं किसान साथी उपस्थित रहे।
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अरविंद चौधरी ने कहा कि भावांतर योजना के नाम पर किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पाएगा। धान उत्पादक किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार को किसानों की धान की खरीदी 3100 रुपयें प्रति क्विंटल के भाव से सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान अपनी फसल तैयार करने में महीनों मेहनत करता है, लेकिन बाजार में उचित मूल्य नहीं मिलने से उसकी मेहनत पर पानी फिर जाता है। किसान गर्जना संगठन किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगा और भावांतर योजना के स्थान पर किसानों को उनकी उपज का उचित एवं लाभकारी मूल्य दिलाने की मांग को मजबूती से उठाता रहेगा। संगठन ने सरकार से मांग की कि धान की खरीदी पूर्व व्यवस्था के अनुसार शासकीय समितियों के माध्यम से सुचारू रूप से की जाए तथा किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। पत्रकार वार्ता में उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि किसान गर्जना संगठन जिले के किसानों की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के लिए लगातार संघर्ष करता रहेगा। यदि किसानों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो संगठन द्वारा आगामी दिनों में व्यापक किसान आंदोलन एवं चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर किसान गर्जना संगठन के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में किसान साथी उपस्थित रहे।
भावांतर योजना के खिलाफ किसान गर्जना संगठन ने लालबर्रा में की पत्रकार वार्ता
लालबर्रा में किसान गर्जना संगठन ने भावांतर योजना के खिलाफ पत्रकार वार्ता आयोजित की, अध्यक्ष अरविंद चौधरी ने किसानों के मुद्दों को उठाया।
संबंधित सामग्री
व्यापारियों ने यूपीआई लेन-देन पर प्रस्तावित शुल्क के खिलाफ ज्ञापन सौंपा
भारत में यूपीआई लेन-देन पर प्रस्तावित शुल्क के खिलाफ व्यापारी समुदाय ने विरोध में ज्ञापन सौंपा है।
रक्षाबंधन पर ससुराल आए ग्रामीण की संदिग्ध मौत
रक्षाबंधन के अवसर पर ससुराल आए ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी।
मद्रास हाई कोर्ट से उदयनिधि स्टालिन को मिली बड़ी राहत
उदयनिधि स्टालिन को मद्रास हाई कोर्ट से राहत मिली है, अदालत ने पूछताछ के बाद रिहा करने का निर्देश दिया।
टॉम हॉलैंड की 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ग्लोबल बॉक्स ऑफिस इतिहास रचती है, सैद्धांतिक विश्वव्यापी रिकॉर्ड तोड़े
'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' ने मार्वल के सबसे सफल ओपनिंग वीकेंड्स में से एक रचा, लगातार 927 मिलियन डॉलर (81.20 अरब रुपयें) कमाए। इसने ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ की रिकॉर्ड तोड़कर ग्लोबल बॉक्स ऑफिस के इतिहास को बदल दिया है। भारत में भी 256 अरब रुपये का दर्जा बनाए रखा, 'सपाइडर-मन: ब्रैंड न्यू डे' पहली हॉलीवुड फिल्म जिसे भारतीय बाजार ने इतनी तेजी से अपनाया!
ग्लास्गो के रेस्टोरेंट में भारत का पूर्वोत्तर भाग गायब हुआ; मुंबईनावासी लवलीना बोर्गोहेन ने भूल दर्ज की
सफलता के बाद नाराजगी: ग्लास्गो में मुक्केबाज लवलीना बोर्गोहेन ने भारत का एक रेस्टोरेंट देखा जब भारतिय नक्शे पर पूर्वोत्तर क्षेत्र छुपा था। उन्होंने भूल की अपील की और स्वीकृति पाई, सफ ai ने भरोसा दिया.