एसपी ने किया एसआई, हेडकांस्टेबल और दो आरक्षको को न
एक्सक्लूसिव

बालाघाट जिले की किरनापुर पुलिस की अमानवीयता,  चोरी मामले में गर्भवती महिला और पति के साथ थाने में की बेदम पिटाई

बालाघाट के किरनापुर थाने में एक गर्भवती महिला और उसके पति के साथ अमानवीय पिटाई की गई, जिसके बाद एसपी ने चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया।

By : रैपिडो न्यूज़
बालाघाट जिले की किरनापुर पुलिस की अमानवीयता,  चोरी मामले में गर्भवती महिला और पति के साथ थाने में की बेदम पिटाई

स्ट्रेचर पर पीड़िता को लेकर शिकायत करने कलेक्ट्रेट पहुंचे परिजन
बालाघाट। किरनापुर थाना में दर्ज चोरी के अपराध में कथित आरोपी कैलाश चौधरी और उसकी पत्नी के साथ थाने में की गई अमानवीय पिटाई का मामला, सामने आने के बाद एसपी आदित्य मिश्रा ने उपनिरीक्षक दामेन्द्र तुरकर, प्रधान आरक्षक आशीष बघेल, आरक्षक कपिल बघेल और महिला आरक्षक मेघा टेकाम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उन्हें रक्षित केन्द्र में लाईन हाजिर कर दिया है। वहीं इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए डीएसपी प्रतिष्ठा राठौर के नेतृत्व में चार सदस्यीय एसआईटी टीम गठित कर दी है। जिनसे मामले में दो सप्ताह में जांच प्रतिवेदन सौंपने कहा है।
सोमवार को परिजन, पीड़ित को स्ट्रेचर में लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। जहां उन्होंने उसे कलेक्ट्रेट ऑफिस के सामने रखा और बताया कि पुलिस की मार से महिला की यह हालत है। दरअसल, 21 अगस्त को किरनापुर थाना क्षेत्र के पालडोंगरी के ग्राम नागुटोला निवासी शीला कारमेगे, अलका गिरिया के साथ पोस्ट ऑफिस किरनापुर गई थी। जहां से उसने बैंक खाते से एक लाख रूपए निकाले और वह पैसा गिन रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति के नोटो के बंडल से रबर निकालकर गिनने कहने के बाद, वह रबर निकालकर नोट गिन रही थी। इसी बीच किसी ने अलका गिरिया के बैग से 50 हजार रूपए पार कर दिए। जिसकी शिकायत किरनापुर थाने में शीला कारमेगे ने की थी। जिसमें पुलिस ने कैलाश चौधरी और उसकी पत्नी सावित्री चौधरी को पूछताछ के लिए 2 सितंबर को थाने लाया था।
2 सितंबर की रात किरनापुर थाने मंे चोरी के अपराध को स्वीकारने को लेकर पुलिसकर्मियों पर कपड़े उतारकर पिटाई करने का आरोप लगाते हुए आज रिटायर्ड फौजी तोषण राहंगडाले और देवर रवि चौधरी ने, सोमवार को कलेक्टर के नाम कलेक्ट्रेट में शिकायत की।
रिटायर्ड फौजी ने बताया कि 2 सितंबर को गिरफ्तार करने के बाद पूरी रात 3 सितंबर तक शाम महिला को थाने में रखा गया। जिसके कपड़े उतारकर, उसके साथ अमानवीय मारपीट की गई। जिसके खिलाफ आज हम शिकायत करने पहुंचे है। हमारी मांग है कि इस मामले में जो भी जिम्मेदार है, उनके खिलाफ अपराध दर्ज कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।
देवर रवि चौधरी ने बताया कि भाभी दो माह की गर्भवती है। जिसके साथ पुलिसवालों ने मारपीट की। जिसके नाजुक अंगो से पैरो में पुलिस के मारपीट के निशान साफ देखे जा सकते है। जो पुलिस की अमानवीयता को प्रदर्शित करती है। हालांकि इस मामले की शिकायत के तत्काल बाद ही एसपी ने बड़ा एक्शन लेते हुए सभी चार लोगों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी है।
बताया जाता है कि जांच के दौरान, पुलिस ने किसी एक के कहने पर दोनो, पति-पत्नी को थाना ला लिया और पूछताछ के नाम पर उनके साथ अमानवीय मारपीट की और दबावपूर्वक चोरी का इल्जाम, मढ़ा। जबकि घटना के दौरान कैलाश चौधरी मवेशी चराने और सावित्री घर में कपड़े सिल रही थी। जिसकी पुष्टि किए बगैर, पुलिस ने एक बयान के आधार पर कैलाश और उसकी पत्नी सावित्री चौधरी पर बर्बरतापूर्ण कार्रवाई र्की। वहीं इस मामले में परिजनों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक, राष्ट्रीय और राज्य महिला आयोग तथा पूर्व विधायक हीना कावरे को भी शिकायत की है।
एक महिला के साथ किरनापुर पुलिस की अमानवीय मारपीट का सबूत दिखाने, परिजन, पीड़ित महिला सावित्री को खाट से लेकर कलेक्ट्रेट  पहुंचे। जहां उन्होंने प्रशासन को बताया कि किस तरह से पुलिस ने महिला के साथ थाने में मारपीट की। हालांकि इस गंभीर मामले मंे एसपी आदित्य मिश्रा ने चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की है।

संबंधित सामग्री

बालाघाट में विशाल निरंकारी सत्संग आयोजित

बालाघाट में विशाल निरंकारी सत्संग आयोजित

प्रेम और सेवा से ही मिलती है परमात्मा की नजदीकी : ज्ञानेश्वर गुरुंग

सावित्री ने कहा मेरे बच्चे की मौत के लिए पुलिस जिम्मेदार : मिसकैरेज के बाद निकले भ्रूण को जांच के लिए किया गया प्रिजर्व

सावित्री ने कहा मेरे बच्चे की मौत के लिए पुलिस जिम्मेदार : मिसकैरेज के बाद निकले भ्रूण को जांच के लिए किया गया प्रिजर्व

सावित्रीबाई ने आरोप लगाया है कि पुलिस की मारपीट के कारण उनका मिसकैरेज हुआ। समाज की बैठक में इस पर चर्चा होगी।

एसआईटी जांच में सामने आईं गंभीर प्रक्रियागत अनियमितताएं; महिला को डराने-धमकाने और दबाव डालकर पूछताछ के आरोप

एसआईटी जांच में सामने आईं गंभीर प्रक्रियागत अनियमितताएं; महिला को डराने-धमकाने और दबाव डालकर पूछताछ के आरोप

किरनापुर में चोरी की जांच के दौरान महिला से अमानवीय व्यवहार करने पर चार पुलिसकर्मियों पर आपराधिक मामला दर्ज।

सरदार पटेल कॉलेज फिर सुर्खियों में, एनसीआईएसएम की अनुमति सूची में ‘अनुमति नहीं’ श्रेणी में नाम

सरदार पटेल कॉलेज फिर सुर्खियों में, एनसीआईएसएम की अनुमति सूची में ‘अनुमति नहीं’ श्रेणी में नाम

सरदार पटेल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज को 2026-27 के लिए बीएएमएस की 100 सीटों की अनुमति नहीं मिली। इसके साथ ही, 39 शिक्षकों के कोड निलंबन पर भी सवाल उठे हैं।

बालाघाट में डॉक्टरों पर चिकित्सा लापरवाही का गंभीर आरोप, जनसुनवाई में मामला उठा

बालाघाट में डॉक्टरों पर चिकित्सा लापरवाही का गंभीर आरोप, जनसुनवाई में मामला उठा

बालाघाट में डॉ. रश्मि वाघमारे और डॉ. निलय जैन पर चिकित्सा लापरवाही के आरोप लगे हैं। शिकायतकर्ता विकास भारद्वाज ने पत्नी के इलाज में कथित लापरवाही की जानकारी दी।