बालाघाट में विशाल निरंकारी सत्संग आयोजित

बालाघाट में विशाल निरंकारी सत्संग आयोजित

प्रेम और सेवा से ही मिलती है परमात्मा की नजदीकी : ज्ञानेश्वर गुरुंग

By : रैपिडो न्यूज़
बालाघाट में विशाल निरंकारी सत्संग आयोजित

बालाघाट में विशाल निरंकारी सत्संग, जिलेभर से पहुंची साध संगत

बालाघाट। संत निरंकारी मंडल ब्रांच बालाघाट के तत्वावधान में मंगलवार 22 सितंबर को शाम 6:30 से रात 9 बजे तक निरंकारी सत्संग भवन बालाघाट में विशाल निरंकारी सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देहरादून से पहुंचे ज्ञान प्रचारक महात्मा आदरणीय ज्ञानेश्वर गुरुंग जी का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ।
सत्संग में बालाघाट जिले की विभिन्न शाखाओं के साथ रेंगाटोला, कासपुर सहित करीब 20 से अधिक अनरजिस्टर्ड ब्रांचों से साध संगत ने सहभागिता की। इस दौरान महात्मा ज्ञानेश्वर गुरुंग ने सद्गुरु के संदेश को साध संगत तक पहुंचाते हुए कहा कि जहां प्रेम होता है, वहीं परमात्मा का वास होता है। परमात्मा के प्रति प्रेम बढ़ने के साथ ही मनुष्य की प्रभु से नजदीकी भी बढ़ती जाती है। उन्होंने कहा कि परमात्मा को पाने का सबसे सरल साधन उसके प्रति सच्चा प्रेम और समर्पण है। उन्होंने श्री कृष्ण जी, मीरा जी और प्रभु श्री राम माता शबरी जी के प्रेम भाव का उदाहरण देते हुए कहा कि सच्चे प्रेम में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होता। प्रेम, सेवा और मानवता के भाव को जीवन में अपनाकर ही मनुष्य अपने जीवन को सार्थक बना सकता है।

सत्संग के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित साध संगत ने महात्मा के विचारों का लाभ लिया। कार्यक्रम के समापन के बाद सभी श्रद्धालुओं के लिए लंगर-प्रसादी की व्यवस्था की गई, जिसका साध संगत ने आनंद लिया। उक्ताशय की जानकारी संत निरंकारी मिशन बालाघाट के मीडिया प्रभारी दुर्गेश अम्बाडकर द्वारा दी गई।

संबंधित सामग्री

बालाघाट में डॉक्टरों पर चिकित्सा लापरवाही का गंभीर आरोप, जनसुनवाई में मामला उठा

बालाघाट में डॉक्टरों पर चिकित्सा लापरवाही का गंभीर आरोप, जनसुनवाई में मामला उठा

बालाघाट में डॉ. रश्मि वाघमारे और डॉ. निलय जैन पर चिकित्सा लापरवाही के आरोप लगे हैं। शिकायतकर्ता विकास भारद्वाज ने पत्नी के इलाज में कथित लापरवाही की जानकारी दी।

मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ द्वारा पूजन-अर्चन के साथ आगामी स्थापना दिवस की रूपरेखा पर हुआ मंथन

मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ द्वारा पूजन-अर्चन के साथ आगामी स्थापना दिवस की रूपरेखा पर हुआ मंथन

मध्य प्रदेश के बालाघाट में भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती का आयोजन सामाजिक समरसता और उत्साह के साथ मनाया गया। स्थानीय समुदाय और विभिन्न अतिथियों ने भाग लिया।

बालाघाट जिले की किरनापुर पुलिस की अमानवीयता,  चोरी मामले में गर्भवती महिला और पति के साथ थाने में की बेदम पिटाई

बालाघाट जिले की किरनापुर पुलिस की अमानवीयता,  चोरी मामले में गर्भवती महिला और पति के साथ थाने में की बेदम पिटाई

बालाघाट के किरनापुर थाने में एक गर्भवती महिला और उसके पति के साथ अमानवीय पिटाई की गई, जिसके बाद एसपी ने चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया।